फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो-10- तालाब में युवक का शव मिलने की घटना में जांच करती पुलिस, मौजूद लोग। संवाद - फोटो : यूपीएससी पास करने वाले महेश कुमार का स्वागत करते लोग।
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। आसीवन थाना क्षेत्र के हैदराबाद कस्बे के पास तालाब में युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने तालाब में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। युवक कत्थई रंग की अंडरवियर पहने था। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी और मोतियों की माला थी। दाहिने हाथ पर टैटू भी बना है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। आसपास के जिलों और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें