उन्नाव। इंदिरानगर मोहल्ले में मंगलवार देर शाम भाई के घर आई बहन का शव बरामदे में लगे कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। अस्पताल चौकी पुलिस ने जांच की, परिजन यह कदम उठाने के पीछे का कारण नहीं बता पाए।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामरती (50) पत्नी राजेश गौतम कई दिन से बीमार थी। सोमवार को जिला अस्पताल दवा लेने बहू के साथ आई थीं। दवा लेने के बाद बहू को घर भेज दिया था और खुद शहर के इंदिरानगर मोहल्ले में रहने वाले रामदास के घर आई थी। मंगलवार को घर पर कोई नहीं था, यह देख रामरती ने बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक गई। भाई रामदास ने बताया कि वह ई-रिक्शा लेकर चला गया था। जब घर आया तो तब ऐसे देखा। वह बहन की मौत का कारण नहीं बता पाए। अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने जांच की। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि महिला बीमार थी, भाई ने कुछ कारण नहीं बताया है।