फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
फोटो-28- छात्रा को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत: ​शिक्षक - फोटो : 1
विज्ञापन
पाटन। उच्च प्राथमिक विद्यालय मलयपुर कंपोजिट में 50 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार उनके बेहतर प्रदर्शन और उपस्थिति के आधार पर दिया गया। कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की कॅरिअर परामर्श भी की गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य गोवर्धन सिंह ने शिक्षकों से छात्रों के बहुमुखी विकास पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे परिषदीय स्कूलों के छात्र भी नाम रोशन करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह ने विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को पूरे ब्लॉक में प्रथम श्रेणी का बताया। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। कक्षा आठ, सात और छह के कई छात्रों को इस दौरान पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुन्ना सिंह, अजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार दीक्षित, मुकेश सचान और गोपाल यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें