फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: राजमिस्त्री का रस्सी के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-12- बुद्धीलाल (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अचलगंज। सुपासी गांव में 55 वर्षीय राजमिस्त्री बुद्धिलाल का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह घर में अकेले रहते थे। काम पर न पहुंचने पर एक युवक उन्हें बुलाने आया, तब इस घटना का पता चला।
विज्ञापन


बुद्धिलाल छेरिहा गांव निवासी मोनू के घर काम करते थे। मंगलवार सुबह काम पर न जाने पर मोनू ने फोन किया तो बंद मिला। मोनू जब घर पहुंचा तो बुद्धिलाल का शव फंदे से लटका था। उसने पड़ोसियों को बताया तो बदरका चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बुद्धिलाल की बेटियां गुड्डी, ममता और अनुपमा ससुराल से मायके आईं। गुड्डी ने बताया कि पिता 15 साल से सुपासी में रह रहे थे। मां की पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। पिता बीमार रहते थे। इस कारण उन्होंने कुछ दिनों पहले गांव के युवक को घर बेच दिया था। बेटियों ने आरोप लगाया है कि युवक बुद्धिलाल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें