फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

विज्ञापन
फोटो- 4-ज्योति (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। लालगंज-उन्नाव हाईवे पर मुगलपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। पुलिस ने युवती के पास मिले मोबाइल से घर वालों को हादसे की सूचना दी। वह हेलमेट नहीं लगाए थी।
विज्ञापन




पुरवा कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज निवासी बुद्धू यादव ने बताया कि बेटी ज्योति (22) सोमवार की सुबह बिना किसी को बताए बाइक लेकर निकली थी। दो घंटे बाद 11 बजे पुलिस ने मुगलपुर गांव के पास हादसे में मौत की सूचना दी। पिता के मुताबिक ज्योति लड़कों जैसे पहनावे में रहती थी। उसके हाव-भाव भी लड़कों जैसे ही थे। वह खुद को ज्योति नहीं बल्कि अंशू बताती थी। कई बार उसे डांटा भी गया लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। उसकी मां सुमन और दो भाई शुभम और अंशू, मनौना धाम बरेली गए हैं। घर में पिता-पुत्री ही थे। वह कहां जाने के लिए निकली थी, यह पिता नहीं बता सके।



थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पिता बुद्धू ने वाहन की टक्कर से मौत होने की तहरीर दी है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिस बाइक से युवती जा रही थी, वह माखी क्षेत्र के रूपऊ गांव निवासी यासीन की निकली है। उसकी यासीन से कैसे जान-पहचान है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें