फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाग में श्रमिक का साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-1- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक अमित के परिजन। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। बाबाखेड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह आम के बाग में श्रमिक का शव फंदे से लटका मिला। जांच करने पहुंची पुलिस को घरवालों ने शराब का लती बताया। लॉक होने से उसका मोबाइल खुल नहीं पाया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी अमित (22) पुत्र रामलोटन मजदूरी करता था। बड़े भाई बबलू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर से 300 मीटर दूर पुत्ती यादव के आम के बाग में साड़ी के फंदे से भाई का शव लटका मिला। खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटकता देख हम लोगों को बताया। पुलिस जांच करने आई तो पिता ने बताया कि बेटा शराब का लती था जो भी कमाता उसी में उड़ा देता था।
बृहस्पतिवार रात को घर में खाना खाया फिर टहलने की बात कहकर घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा। हम लोगों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शव फंदे से लटका होने का पता चला। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें हैंगिंग की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें