सफीपुर (उन्नाव)। गंगा स्नान करने गए युवक का शव बिठूर-परियर मार्ग किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हादसे में मौत की बात सामने आई है।
माखी थानाक्षेत्र के मोहल्ला बलारदेव निवासी उमाशंकर (27) मुंबई में मजदूरी करता था। होली मनाने 24 फरवरी को गांव आया था। पत्नी प्रीति के मायके में होने से सोमवार को गांव से तीन किलोमीटर दूर आजाद नगर ससुराल चला गया। पत्नी के मुताबिक ससुराल से सोमवार शाम वह गंगा स्नान करने जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन फिर घर नहीं आए। तलाश की गई तो रात करीब तीन बजे पता चला कि बिठूर-परियर मार्ग पर देवीपुरवा गांव के पास वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई है।
बड़े भाई धर्मपाल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच पहचान की। धर्मपाल ने बताया कि उमाशंकर की एक साल पहले शादी हुई थी। वह चार भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत से मां अनीता, पत्नी प्रीति सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि बड़े भाई धर्मपाल की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
फोटो-4- उमाशंकर (फाइल फोटो)