पुरवा। सड़क हादसे में नौ दिन पहले घायल हुए किशोर की सोमवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी।
बिहार थानाक्षेत्र के गांव ममरेजपुर निवासी कृष्णकुमार का बेटा रौनक (16) गांव के ही साथी सुमित के साथ 22 फरवरी को काम से स्कूटी में बिठाकर पुरवा जा रहा था। पुरवा-पाटन मार्ग पर चंदीगढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से रौनक गंभीर घायल हो गया था। हेलमेट न लगा होने से उसके सिर में अधिक चोट आई थी। परिजन उसे सीएचसी ले गए थे, वहां से जिला अस्पताल फिर लखनऊ पीजीआई भेजा गया था।
सोमवार देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। रौनक को मौत से मां सुमन, भाई ऋतिक, बहन स्वाति और शालिनी बेहाल हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।