फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो-3- वैलेश सिंह (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
बीघापुर। इंदेमऊ-बारासगवर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में घायल युवक की कानपुर हैलट में देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव इंदेमऊ निवासी वैलेश सिंह (45) खेती करते थे। बड़े भाई शैलेष ने बताया कि भाई शुक्रवार की सुबह खेत पैदल जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। कानपुर में उसे भर्ती कराया गया था। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी सिम्पल सिंह, बेटी अर्पिता, मां संतोष कुमारी और अन्य परिजन बेहाल हैं। पांच साल का बेटा आयुष है। कोतवाल राजपाल ने बताया कि वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें