फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पीछे मिला युवक का शव, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पीछे बरगद के पेड़ के पास युवक का शव मिला है। दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने जांच की तो उसके हाथ में वीगो लगा मिला। इससे पता चलता है कि वह अस्पताल में भर्ती रहा होगा। मृतक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में अक्सर घायल व बीमार अज्ञात में भर्ती होते हैं। लेकिन वह कब उठकर चला जाता है कि यह अस्पताल कर्मियों को पता ही नहीं होता। बरगद के पेड़ के नीचे मृत पड़े मिले युवक के हाथ में भी वीगो लगा हुआ है, इससे साफ जाहिर होता है कि वह अस्पताल में भर्ती अवश्य हुआ होगा।
शव मिलने की सूचना पर अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने जांच की लेकिन पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र करीब 35 साल है। दाढ़ी बाल होने के साथ सफेद रंग की शर्ट और मैटमैले रंगा का लोअर पहने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें