फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षा की नींव : बीडीओ

विज्ञापन
फोटो-12- कार्यक्रम में सम्मानित की गई छात्राएं। स्रोत: शिक्षक - फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
विज्ञापन
बीघापुर। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को विद्यालय विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। बीडीओ पंकज गौतम ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षा की नींव बताया। हालांकि कई ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी इसमें नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य शामिल हुए। प्रकाश सिंह ने विद्यालय प्रबंध समिति और ग्राम पंचायतों को विद्यालय विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। कायाकल्प कार्यों को ग्राम पंचायत की प्राथमिकता में शामिल करने पर जोर दिया।
उन्होंने एसएमसी पदाधिकारियों से बेहतर शिक्षा व सुंदर विद्यालय परिसर बनाने का नैतिक दायित्व निभाने का आग्रह किया। खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसआरजी रचना सिंह ने निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में एसएमसी की भूमिका पर चर्चा की। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिथई खेड़ा की छात्राओं आंचल पाल, आस्था तिवारी और रक्षा ने संस्कृत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जनपद स्तर पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। संजोली अनीता, राशि, अनुष्का और वंदना को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें