फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: तेज रफ्तार कार पानी भरे गड्ढे में गई, पांच बच्चे सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। पुरवा-पाटन मार्ग पर चंदीगढी स्थित शारदा नहर पुल के पहले मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। कार सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर दौड़े और शीशा तोड़कर दरवाजा खोलकर सभी को निकाला। पांच बच्चों सहित सात लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने महिला और उसके बेटे को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोहरामऊ कस्बा निवासी नीरज (44) पुत्र राजकुमार शुक्ला अपनी भाभी अंजली शुक्ला (40) पत्नी मुकेश शुक्ला भतीजी अनुष्का (15) पुत्री मुकेश, अनन्या (11), तनिष्का (8), प्रणव (6), आदविक (7) पुत्र मुकेश को गाड़ी में बिठाकर बिहार थानाक्षेत्र के गांव ममरेजपुर में भांजे सत्यम दीक्षित के बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार नीरज चला रहे थे। पुरवा-पाटन मार्ग पर चंदीगढी स्थित शारदा नहर पुल के पहले मोड के पास शाम 6:30 बजे घर जाते समय कार की रफ्तार तेज होने से वह नहर किनारे पानी भरे गड्ढे में चली गई। लोगों सभी को निकाला। सीएचसी में डॉक्टर ने अंजली और प्रनव की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. यूके सिंह ने बताया कि महिला के कोहनी व घुटने में चोट आने के साथ बच्चे प्रनव के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। शेष घायलों का उपचार होने के बाद परिजन घर लेकर चले गए। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें