फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ईकेवाईसी के नाम पर कोटेदार ने लिए 50 रुपये, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-26- कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
पाटन। तहसील बीघापुर के ग्राम पकरा बुजुर्ग में सरकारी राशन के नाम पर कोटेदार द्वारा अवैध वसूली को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीणों ने पाटन-पुरवा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद देर शाम राशन दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पकरा बुजुर्ग के कोटेदार ने बृहस्पतिवार को राशन वितरण के दौरान केवाईसी के नाम पर 50 रुपये प्रति कार्ड की लोगों से वसूली शुरू कर दी। इसका कार्डधारकों ने विरोध किया तो विवाद हो गया। गुस्साए लोगों ने अंचलेश्वर मंदिर के पास पाटन-पुरवा मार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि कोटेदार तीन महीनों से लगातार राशन कार्डधारकों से अंगूठा लगवा ले रहे हैं लेकिन राशन नहीं दे रहे हैं। अब केवाईसी के नाम पर प्रति कार्ड 50 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं।
धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज और बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कार्डधारकों से वार्ता कर जाम खुलवाया। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि राशन की दुकान सील कर दी गई है। एसडीएम रनवीर सिंह ने बताया कि कोटेदार द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर दुकान सील करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें