फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-17- गुड्डू गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
परियर। हाजीपुर-परियर मार्ग पर जुड़ापुरवा गांव के पास बुधवार रात 10 बजे वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने निजी अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली के बसधना गांव निवासी गुड्डू गौतम (48) बुधवार को परियर में रहने वाली बहन श्रीमती पत्नी दिनेश के घर पैदल गया था। वहां से लौटते समय हजीपुर-परियर मार्ग पर सफीपुर कोतवाली के जूडापुरवा गांव के पास वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई प्रहलाद ने बताया कि गुड्डू की एक बेटी है उसकी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें