फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-4-अनुज (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। नंदौली गांव निवासी युवक का शव घर से 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने शराब का लती बताया।
विज्ञापन




दही थानाक्षेत्र के नंदौली गांव निवासी अनुज (21) पुत्र रामप्यारे बेंगलुरु में मजदूरी करता था। वह चार दिन पहले ही घर आया था। पिता ने बताया कि रविवार को बेटे ने शराब के नशे में अभद्रता की थी। सोमवार देर शाम वह खेत जाने की बात कहकर निकला था। बाद में पता चला कि रास्ते में पड़ने वाले बाजारखेड़ा गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शराब पार्टी में भी शामिल हुआ था लेकिन फिर घर नहीं आया।



मंगलवार सुबह घर से 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। बेटे की मौत से मां सुनीता, पिता और अन्य परिजन बेहाल है। वह सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें