फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क किनारे सब्जी की दुकान में घुसी सीआरपीएफ के दरोगा की कार

विज्ञापन
फोटो-16- दुकान में घुसी कार व लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सोमवार की सुबह गांधीनगर-गदनखेड़ा मार्ग पर सीआरपीएफ के दरोगा की तेज रफ्तार नई कार बेकाबू सड़क किनारे सब्जी की दुकान में जा घुसी। इससे सब्जी विक्रेता सहित तीन लोग घायल हो गए। दरोगा ने शुरुआत में अपनी गलती स्वीकार नहीं की। इससे लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर जाम लग गया। अस्पताल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी सीआरपीएफ के दरोगा की उच्च न्यायालय में सुरक्षा में ड्यूटी लगी है। उनके बेटे की शादी थी, उसी में कार मिली थी। सोमवार सुबह 10:30 बजे कार लेकर घर से निकले थे। कार अनियंत्रित होकर पड़ोस में ही सीएनजी पेट्रोलपंप के पास सब्जी की दुकान में घुस गई। इससे सब्जी विक्रेता हिरननगर मोहल्ला निवासी बउवा (35), सब्जी खरीद रहीं आदर्शनगर की राजकुमारी (52) और शादी समारोह के लिए सब्जी खरीदने आए खरझारा के शिवबालक (38) को चोटें आईं। पास में खड़ी उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद भीड़ लग गई।
घटना के बाद दरोगा की बातचीत से लोग नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। इससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह साथी सिपाहियों के साथ पहुंचे और जांच की। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों पक्षों को चौकी बुलवाया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते को लेकर बातचीत होती रही। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष बातचीत से हल निकालने के प्रयास में लगे हैं। अगर निकल आता है तो ठीक नहीं तो तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी सीज कर दी जाएगी।

फोटो-16- दुकान में घुसी कार व लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें