फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा एक्सप्रेसवे के पास अंडरपास के लिए खोदे गड्ढे में घुसी कार

विज्ञापन
फोटो-23- घटना स्थल पर गड्ढे में लटकी कार। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। मियागंज-सफीपुर मार्ग पर गांव मवई ब्रम्हनान के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की एक तरफ बनाए जा रहे अंडरपास के लिए खोदे गए छह फीट गड्ढे में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार चली गई। इससे कार सवार महिला का पैर टूट गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कस्बा ऊगू निवासी विप्लव, कार से परिवार के साथ शुक्रवार शाम हसनगंज कोतवाली के गांव मवई रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। लौटते समय मियागंज-सफीपुर मार्ग पर मवई ब्रम्हनान के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के बाईं ओर बनाए जा रहे अंडरपास के लिए खोदे गड्ढे में कार चली गई। चीख पुकार सुनकर आसपास रह रहे श्रमिक दौड़े और कार सवार सभी लोगों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। सीएचसी में डॉक्टर ने अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। विप्लव की पत्नी रिया (30) को गंभीर चोट के साथ पैर की हड्डी में फ्रैक्चर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विप्लव ने आरोप लगाया कि खोदे गए गड्ढे के स्थान पर कोई संकेतक नहीं था। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे के मजदूरों ने गड्ढे के चारों ओर संकेतक बोर्ड रख दिए। एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि निर्माण के दौरान संकेतक का होना जरूरी है। अधिकारियों से बात कर सुरक्षा की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें