फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंग्रेजी के पेपर में उलझे छात्र, नहीं हल कर पाए कई प्रश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शुक्रवार को अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन आने से छात्र उलझ गए। दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षकों की कमी बरकरार रही।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दी। पंजीकृत 29012 छात्रों में 27117 छात्र उपस्थित रहे और 1895 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह पाली में इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान प्रथम की परीक्षा में 32 में 29 ने परीक्षा दी और दो ने छोड़ी। कृषि शस्य विज्ञान छठे प्रश्नपत्र में 37 में 33 छात्र उपस्थित रहे। चार ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। पंजीकृत 30650 छात्रों में 29498 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 1212 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन होने से छात्रों को उसे हल करने में परेशानी उठानी पड़ी। छात्रों का कहना था कि कई ऐसे प्रश्न थे जो पढ़े हुए नहीं थे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र हल करने का प्रयास किया गया लेकिन फिर भी सभी हल नहीं कर पाए।
विज्ञापन


डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई, कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षकों की समस्या धीरे-धीरे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें