फोटो-12-नमाज से पहले रोजेदारों को संबोधित करते मौलाना इफ्तिखार हुसैन रिजवी। संवाद
सफीपुर। रमजान पूरे जीवन को संवारने का एक अवसर है। इस माह में मन को काबू में कर लिया तो सारे गुनाह से बच जाएंगे। रमजान में की गई इबादत आपको नेक रास्ते पर चलने की दिशा देगी। ये बातें रमजान के पहले जुमे की नमाज से पहले रोजेदारों को संबोधित करते हुए मौलाना इफ्तेखार हुसैन ने कही।
पेश इमाम ने रमजान का महत्व बताते हुए कहा कि आप एक रोजेदार का रोजा खुलवाते हैं तो आपको एक गुलाम आजाद करने जैसा सवाब मिलता है। कहा कि गरीब की मदद को अपना मकसद बनाएं। ईमानदारी की कमाई से अपने बच्चों की परवरिश करें। पहले जुमे पर कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान में खादिम शाह सफी, मखदूम शाह सफी, कुदरत उल्लाह शाह मजार की मस्जिद में व हाता बाजार मीर बख्शीश अली मस्जिद मदीना व अन्य मस्जिदों के अलावा जमालनगर एहतेमाली, उनवा, मुस्तफाबाद, पीखी, आसीवन तरफ पश्चिम, मियागंज, हैदराबाद, रसूलाबाद मस्जिद में भी उत्साह के साथ लोगों ने नमाज पढ़ी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।