फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर मुगलपुर स्थित ढाबे के पास बृहस्पतिवार की रात मजदूर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मुगलपुर गांव निवासी अनीश खां (42) खाना खाकर लौटते समय गेस्ट हाउस के सामने दुर्घटना का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल अनीश को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनीश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। पत्नी से 15 साल पहले तलाक हो गया था। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें