फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विवाद पर दो चालकों ने बीच सड़क पर रोकीं बसें, एक घंटा यातायात बाधित

विज्ञापन
फोटो-13- हाईवे पर दो रोडवेज बस चालकों में विवाद, लगा जाम। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रसूलपुर गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान दो बस चालकों में विवाद हो गया। दोनों ने अपनी बसें बीच सड़क पर रोक दीं। आड़ी तिरछी बसें खड़ी होने से जाम लग गया। देखते ही देखते जाम एक किलोमीटर तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का विवाद सुलझाया और मामला शांत कराया। तब यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर दो रोडवेज बसों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी थी। इसी दौरान एक बस चालक ने दूसरी बस को ओवरटेक कर लिया। पीछे रह जाने से गुस्साए दूसरे चालक ने तेजी से बस दौड़ाई और आगे वाली बस को ओवरटेक करते हुए अपनी बस को हाईवे पर बिल्कुल तिरछा करके खड़ा कर दिया जिससे पूरा हाईवे बंद हो गया। रास्ता बंद होने से दोनों वाहनों के चालक नीचे उतर आए और एक-दूसरे से विवाद करने लगे।
हंगामे की वजह से हाईवे पर पीछे आ रहे वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में फंसे अन्य वाहन चालक परेशान होकर वाहनों से जब उतरे तो पुलिस भी आ गई। बस चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों बसें आगे बढ़ने के बाद करीब 11 बजे यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हाईवे पर दो रोडवेज बसों के बीच आगे निकलने की होड़ लगी थी। इसी दौरान एक बस चालक ने दूसरी बस को ओवरटेक कर लिया। पीछे रह जाने से गुस्साए दूसरे चालक ने तेजी से बस दौड़ाई और आगे वाली बस को ओवरटेक करते हुए अपनी बस को हाईवे पर बिल्कुल तिरछा करके खड़ा कर दिया जिससे पूरा हाईवे बंद हो गया। रास्ता बंद होने से दोनों वाहनों के चालक नीचे उतर आए और एक-दूसरे से विवाद करने लगे।
हंगामे की वजह से हाईवे पर पीछे आ रहे वाहनों के पहिए थम गए और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे एक किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में फंसे अन्य वाहन चालक परेशान होकर वाहनों से जब उतरे तो पुलिस भी आ गई। बस चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों बसें आगे बढ़ने के बाद करीब 11 बजे यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें