फोटो-11- घटनास्थल पर मौजूद घायल डॉ. फैजान, पत्नी नाहीर और मां मुन्नी। स्रोत: पीआरवी
- फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कासगंज जिला निवासी दंपती और बेटी सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कासगंज जिला व कस्बा निवासी डॉ. फैजान (34), पत्नी नाहीर (30), बेटी आयशा (2), मां मुन्नी (60) और अलीगढ़ के थाना शहंशाहबाद निवासी अब्दुल शहफुल (45), उनकी बेटी जैनम (15) और अलीगढ़ के थाना जोतपुर के फिरदोसपुर निवासी शबाना (50) पत्नी पिंटू के साथ गोरखपुर से कासगंज जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए थे। कार डॉ. फैजान चला रहे थे। पीआरवी पुलिस ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से एक्सप्रेसवे से हटवाया गया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बांगरमऊ कोतवाली अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई थी। घटना में सात लोग घायल हुए थे। सभी का इलाज चल रहा है।