फोटो-15- इकलौते बेटे का शव देख बेसुध मां और बहनें। संवाद बेहटामुजावर।
बेहटामुजावर। जुड़ईखेड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय पुष्पेंद्र का शव सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। इकलौते बेटे का शव देखते ही मां सरोजनी सदमे से बेहोश होकर गिर पड़ीं। पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया गया। मां ने पुलिस को बेटे की बहू शिल्पी द्वारा की गई फोन कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है जिसमें विवाद की बातें सामने आई हैं।
पुष्पेंद्र नवोदय विद्यालय में संविदा पर रसोइया के पद पर कार्यरत था। रविवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस की जांच में मां सरोजनी ने माखी के पूरा गांव निवासी बहू शिल्पी पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस को अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।