फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती का घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के गजौली गांव में एक 19 वर्षीय युवती प्रियंका का शव कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण बताने में असमर्थ रहे।
विज्ञापन

प्रियंका पढ़ाई नहीं करती थी और चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता का निधन हो चुका है। भाई कमल ने बताया कि रात में बहन ने खाना खाया था लेकिन उसके बाद ऐसा क्या हुआ कि उसने यह खौफनाक कदम उठाया, यह किसी को नहीं पता। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें