फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवती ने सिपाही पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आवास विकास मोहल्ला निवासी युवती ने कांशीराम चौकी में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है, सीओ को मामले की जांच सौपी गई है।
विज्ञापन

एक युवती का आरोप है कि वह दस महीने पहले काशीराम कालोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर गई थीं। वहीं उसकी चौकी में तैनात सिपाही से मुलाकात हुई थी। सिपाही ने उसका नंबर लिया था और फोन पर बात करने लगा। पीड़िता के मुताबिक सिपाही ने उसे बताया कि अभी उसकी शादी नहीं हुई है, वह उससे शादी करेगा। इस पर वह कई बार उसे होटल में भी ले गया। नौ फरवरी को भी वह एक होटल पर ले गया था, वहां जब उससे शादी की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा, कहा कि मैं पुलिस में हूं तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता की शिकायत पर एसपी जयप्रकाश सिंह ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
सीओ विनी सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। पीड़िता ने अभी अपने बयान फिर बदले हैं, उसने कहा कि किसी कहने पर उसने प्रार्थनापत्र दिया है, जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें