फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से सड़क पर गिरी बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो-18- अन्नपूर्णा (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही क्षेत्र के लखनऊ बाईपास स्थित पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पति और दो बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

अचलगंज नगर पंचायत के मोहल्ला हड़हा निवासी अन्नपूर्णा (30) पति अरविंद बहादुर गौतम के साथ बृहस्पतिवार को बाइक से अजगैन कोतवाली के जटखेरवा गांव निवासी सहेली प्रिया सिंह की शादी में शामिल होने गई थी। साथ में दो बच्चे हर्ष और हर्षित भी थे। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दंपती और बच्चे शादी से लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आवास विकास बाईपास के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अन्नपूर्णा उछलकर बाइक से सड़क पर गिर गईं। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अन्नपूर्णा के अलावा शहर के मोहल्ला लोकनगर निवासी छोटी बहन अंजू भी सधीरा गांव निवासी भाई विकास के साथ उसी शादी में गईं थी। वह बाइक से आगे चल रहे थे। उन्हें शहर आना था इसलिए बाईपास तिराहा अंडरपास से चले गए। बहन की मौत की सूचना पर भाई-बहन अस्पताल पहुंचे। शव देख सभी बिलख पड़े। मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बेटी की मौत से मां मुन्नीदेवी और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।

फोटो-18- अन्नपूर्णा (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें