फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्राम प्रधान पर पंचायत सहायक को जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। ग्राम पंचायत बाराबुजुर्ग के ग्राम प्रधान का पंचायत सहायक को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बाराबुजुर्ग ग्रामसभा के पंचायत सहायक रामबाबू वर्मा ने शुक्रवार को सीओ और एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान जसवंत सिंह राजपूत कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि बीती रात ग्राम प्रधान उनके घर पहुंचे और परिवार के सामने गाली-गलौज की। हसनगंज तहसील जाते समय फिर फोन किया और रुपये लेने का झूठा आरोप लगाते हुए फिर गालियां देने के साथ जान से मारने की धमकी दी।
ग्राम प्रधान जसवंत सिंह राजपूत ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पंचायत सहायक ग्रामीणों से जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य दस्तावेज बनवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे। जानकारी होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने वायरल ऑडियो को अपना न बताते हुए इसे साजिश बताया। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिला है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें