फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्मार्ट एमएसटी बनाएगी दैनिक यात्रियों का सफर आसान

विज्ञापन
फोटो-26- रोडवेज बस स्टेशन पर डिजिटल एमएसटी बनाने के लिए लगा कंप्यूटर, तैनात लिपिक। संवाद - फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
विज्ञापन
उन्नाव। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। अब उन्हें मासिक यात्रा पास (एमएसटी) के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ‘स्मार्ट एमएसटी’ नामक नई डिजिटल कार्ड-आधारित मासिक पास प्रणाली शुरू कर रहा है जिससे यात्रा और भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक यात्रियों को कागज के मासिक पास मिलते थे जिन्हें हर महीने नवीनीकरण के लिए रोडवेज कार्यालय जाकर बदलवाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता था। डिजिटल इंडिया की पहल के तहत, अब इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। यात्रियों को डिजिटल कार्ड-आधारित पास दिया जाएगा, जिसे किसी भी बस स्टेशन से आसानी से रिचार्ज किया जा सकेगा।
रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी हरिओम सिंह ने बताया कि यह स्मार्ट एमएसटी नियमित यात्रियों और छात्रों के लिए यात्रा को सुगम और किफायती बनाएगी। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर के दायरे में यह डिजिटल पास मान्य होगा। इस नई प्रणाली को अपनाने के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी गई है और लिपिक शिवराम सिंह को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एमएसटी टॉम सॉफ्टवेयर के माध्यम से बनाया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा लोहिया ग्रामीण सेवा और वातानुकूलित (एसी) बसों में मान्य नहीं होगी। यात्रियों को इस नई सुविधा का लाभ 16 फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें