फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला के सिर पर वजनी चीज से वार कर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। शांति राइस मिल मैदान के सामने नाले में महिला की हत्या कर शव फेंका गया था। पहचान न होने से चौथे दिन पोस्टमार्टम में सिर पर वजनदार चीज से वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शांति राइस मिल मैदान के सामने बने कच्चे नाले में नौ फरवरी को (35) साल की महिला का शव मिला था, दुर्गंध आने पर लोगों को पता चला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। तीन दिन बाद भी जब पहचान नहीं हुई तो बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सिर में वजनदार चीज से वार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। महिला शादीशुदा थी। हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की है। हालांकि किसी वाहन की टक्कर लगने से भी नाले में गिरने का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन

कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पहचान न होने पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें