फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कन्नौज में वाहन की टक्कर से भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नसिरापुर गांव निवासी भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष की कन्नौज जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भांजी की शादी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी महिपाल कटियार (50) भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष थे। बुधवार को वह भांजी की शादी में शामिल होने कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव कचाटीपुर बाइक से गए थे। रात 10 बजे ठठिया के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई रमाकांत ने बताया कि महिपाल की शादी नहीं हुई थी। मौत से भाई रमाकांत, शिवकांत, श्रीकांत, लक्ष्मीनारायण, विष्णुकांत बेहाल हैं। विधायक श्रीकांत कटियार ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें