उन्नाव। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंक कर्मियों ने हाकिमटोला स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यजीत सिंह और जिला संयोजक दीपक तिवारी ने कहा कि नए श्रम कानून पूंजीपतियों के सरलीकरण के लिए बनाए गए हैं जिन्हें सरकार तुरंत वापस ले। जिला मंत्री दीपक कुमार ने जोर देकर कहा कि कॉरपोरेट घरानों की सहूलियत के लिए मजदूरों का शोषण बंद किया जाए।
आयोजकों का दावा है कि हड़ताल और प्रदर्शन से लगभग 200 करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन प्रभावित हुए। पंकज कुमार, बीडी सिंह, श्वेता सिंह, बुधवीर सिंह, नैंसी सोनी, ओम, नीरज, गणेश गुप्ता, अमित कुमार, दिनेश कुमार गौतम, विकास पटेल, कार्तिकेय, अजय प्रताप, रितेश गुप्ता, सुनील, विनीत और जितेंद्र सहित कई अन्य मौजूद रहे।