फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-16- संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।
विज्ञापन
बेहटामुजावर (उन्नाव)। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बेहटामुजावर गांव स्थित भट्ठे के पास बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार वाहन को आता देख चालक ने ई-रिक्शा किनारे करने का प्रयास किया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। चालक के सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी संतोष कुमार (40) के चचेरे भाई भैयालाल के बेटे अंश का बुधवार को मुंडन था। रात में कीर्तन का आयोजन था। बृहस्पतिवार की सुबह संतोष कीर्तन करने आए लोगों को हरदोई के कासिमपुर छोड़ने गया था। लौटते समय संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर भट्ठे के पास बांगरमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को देख उसने ई-रिक्शा सड़क से नीचे उतार दिया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। सिर में चोट लगने से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस बांगरमऊ सीएचसी ले गई, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से कोहराम मच गया।
चचेरे भाई भैयालाल ने बताया कि संतोष की पत्नी रीना की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। ढाई महीने पहले ही नया ई-रिक्शा खरीदा था। तीन बच्चों में अभिषेक, विवेक और बेटी वंदना है। पहले मां और अब पिता की मौत से बच्चे बेहाल हैं। कार्यवाहक एसओ सुनील सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।

फोटो-16- संतोष (फाइल फोटो)- फोटो : कतर्नियाघाट संरक्षित वनक्षेत्र में पर्यटकों को बोटिंग के दौरान दिखा बाघ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें