फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोर की गला दबाकर हत्या, शव सरसों के खेत में फेंका

विज्ञापन
फोटो-3- सूरज लोधी (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। असोहा थानाक्षेत्र के राधानगरी गांव में बुधवार शाम सब्जी लेने गए 17 वर्षीय श्रमिक सूरज लोधी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर सरसों के खेत में खंती में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ तेजबहादुर सिंह और एसओ ज्ञानेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

पिता रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा सूरज लोधी कानपुर में मजदूरी करता था। बुधवार को छुट्टी पर गांव आया था। पिता का आरोप है कि गांव के ही कल्लू ने बेटे अरविंद, दीपक और आशाखेड़ा निवासी दामाद मोनू के साथ मिलकर दो साल पहले हुई हत्या के मामले में बदला लेने के लिए सूरज की हत्या की है। सूरज उस मामले में नामजद था और जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर कल्लू, उसके बेटे अरविंद, दीपक और दामाद मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में कल्लू, अरविंद और मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




असोहा (उन्नाव)। राधानगरी गांव में घर से बाजार जाने के लिए निकले श्रमिक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव घर से दो सौ मीटर दूर गांव के ही एक किसान के सरसों के खेत में पड़ा मिला। सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। मृतक के पिता ने दो साल पहले हुई बच्चे की हत्या में बेटे के नामजद होने और जमानत पर बाहर आने के बाद उन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है।
असोहा थानाक्षेत्र के राधानगरी गांव निवासी सूरज लोधी (17) पुत्र रामकुमार बुधवार शाम दरसवां गांव की बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर पिता ने फोन मिलाया, घंटी बजती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे दरसवां गांव निवासी एक महिला ने फोन की घंटी बजती देखी तो उसे रिसीव कर लिया। परिजनों के आने के बाद तलाश शुरू हुई तो फोन मिलने की जगह से दो सौ मीटर दूर उमाशंकर के सरसों के खेत के पास खंती में शव पड़ा मिला। गले में निशान थे, यह देख परिजन बेहाल हो गए। हत्या की सूचना पर सीओ तेजबहादुर सिंह, एसओ फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच जांच की। मृतक के पिता रामकुमार ने पुलिस को बताया कि बेटा कानपुर में मजदूरी करता था। बुधवार को वह छुट्टी लेकर गांव आया था। उन्होंने बताया कि बेटे की हत्या गांव के ही कल्लू ने अपने बेटे अरविंद, दीपक और सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा निवासी दामाद मोनू के साथ मिलकर दो साल पहले हुई हत्या में बदला लेने के लिए की है। बेटा उसमें नामजद था और जमानत पर बाहर था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर कल्लू, अरविंद और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें