इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूसीसी ने निर्धारित 35 ओवरों में 29 ओवरों में 167 रन बनाए। शुभम यादव ने सर्वाधिक 77 रन का योगदान दिया। आकाश तिवारी ने 27 और रोहित ने 19 रन जोड़े। पीकेसी के गेंदबाजों आदित्य गुप्ता और अंशुल ने तीन-तीन विकेट लिए।
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीकेसी की पूरी टीम मात्र 80 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लवलेश ने 21 और साहिल ने 13 रन बनाए। यूसीसी के गेंदबाजों शौर्य, अभिनव, आर्यन और अभय पटेल ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शुभम यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मैच शुक्रवार को आइडियल और अगस्त क्लब के बीच सुबह नौ बजे से रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा। ओम मिश्रा, अजय त्रिवेदी और परवेज अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।