फतेहपुर चौरासी। कोलवा गांव में पारिवाहिक कलह से आहत युवक ने जहर खा लिया। परिजन सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
थानाक्षेत्र के कोलवा गांव निवासी राजेश कुमार (45) दिल्ली में फल का ठेला लगाता था। छोटे भाई शिवकुमार ने बताया कि दिवाली पर वह घर आए थे। उसके बाद नहीं गए और खेती का काम देखने लगे। पैसों को लेकर पत्नी निशा से विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठा लिया। पति की मौत से पत्नी और तीन बच्चे बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में मौत के बाद सदर कोतवाली के मेमो पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।