फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएम को ज्ञापन देने जा रहे कर्मचारियों और शिक्षकों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
फोटो-28- सीएम आवास जा रहे शिक्षकों से उनका ज्ञापन लेते सीओ अरविंद चौरसिया। स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर नगर के डीआईओएस की कार्यशैली से नाराज होकर सीएम से शिकायत करने पैदल लखनऊ जा रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों को मंगलवार को पुलिस ने नवाबगंज पक्षी विहार के पास रोक लिया। सीओ ने ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस पर ये लोग वापस हो गए।
विज्ञापन

कानपुर नगर में पिछले कई दिनों से शिक्षा विभाग के कर्मचारी और शिक्षक संगठन डीआईओएस की कार्यशैली से नाराज चल रहे हैं। उनके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सुनवाई न होने पर मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित और शिक्षणेतर संघ के महामंत्री शिवबहादुर यादव के नेतृत्व में कर्मचारी व्यथा सुनाने के लिए पैदल ही लखनऊ स्थित सीएम आवास जा रहे थे।
इसकी सूचना प्रशासन को मिलते ही हरकत में आ गया। हसनगंज सीओ अरविंद चौरसिया ने पुलिस बल के साथ सभी को पक्षी विहार के पास रोक लिया। शिक्षक नेताओं को समझाते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन लेकर उन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। तभी सभी माने, कहा कि सुनवाई न होने पर वह आंदोलन उग्र करेंगे। शिवबहादुर, पंकज कुमार वर्मा, राजेंद्र कुरील, सेवकराम, उमेशचंद्र, अंकुर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें