फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्टेडियम ए, किंग्सन, आरएसएस व एसएस अकादमी ने जीते मैच

विज्ञापन
फोटो-24-निखत स्टेडियम में मैच शुरू होने से पहले मैदान में मौजूद खिलाड़ी। स्रोत: कर्मचारी
विज्ञापन
उन्नाव। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित करोवन मोड़ स्थित निखत स्टेडियम में चार दिवसीय अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन चार मैच खेले गए। इनमें स्टेडियम ए, किंग्सन, आरएसएस और एसएस अकादमी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहले मैच में स्टेडियम ए ने सेंट ज्यूड्स को हराया। स्टेडियम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नित्यांश के 65 और विमल के 12 रनों की मदद से दस ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में सेंट ज्यूड्स की टीम 57 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में किंग्सन पब्लिक स्कूल ने स्टेडियम बी को पराजित किया। स्टेडियम बी द्वारा बनाए गए 67 रनों के जवाब में किंग्सन ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 70 रन बनाकर जीत हासिल की।
तीसरे मैच में आरएसएस अकादमी ने स्टेडियम सी को बड़े अंतर से हराया। आरएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 172 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में स्टेडियम सी की टीम मात्र 53 रन बना पाई। प्रतियोगिता का चौथा और अंतिम मैच एसएस अकादमी और आरवीएस के बीच खेला गया। आरवीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए, लेकिन एसएस अकादमी ने 6.2 ओवर में 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच बुधवार को भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें