फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: व्यापारियों ने प्रदर्शन कर मांगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

विज्ञापन
फोटो-14-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते व्यापारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों को भी सरकारी कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलना चाहिए क्योंकि वे अवैतनिक रूप से सरकार के लिए कर संग्रह का कार्य करते हैं। यह भी मांग की कि दुकान में बिक्री के लिए रखे सभी टैक्सेबल माल का आग लगने पर बीमा भी सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे दुर्घटना बीमा की राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी लागू होने के समय सरकार ने आश्वासन दिया था कि दुकान का स्टॉक उसी समय से माना जाएगा। इसके बावजूद जीएसटी विभाग व्यापारियों को 2017-2018 के लिए अनर्गल नोटिस भेज रहा है। इस पर तत्काल अंकुश लगाने और व्यापार बंद कर चुके व्यापारियों को नोटिस भेजना बंद करने की मांग की।
इसके अतिरिक्त, जीएसटी विभाग द्वारा उगाही के नाम पर किए जा रहे सर्वे और छापों पर भी रोक लगाने की अपील की गई। इस दौरान जिला महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, राजेश सिंह, इश्तियाक गौरी, संजय शुक्ला, मनोज गुप्ता, सुमित गुप्ता, गुड्डू शुक्ला और अन्य साथी व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें