बीघापुर। तहसील में प्रेमिका से विवाह करने आए पति की पत्नी चप्पलों से पिटाई कर दी। प्रेमी को पत्नी के हाथों पिटते देख प्रेमिका भाग गई। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत कराया।
बिहार थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी चेतराम शनिवार को तहसील परिसर में प्रेमिका से प्रेम विवाह करने पहुंचा। पत्नी प्रेमा को पति के चोरी छिपे प्रेम विवाह का पंजीकरण कराने की सूचना मिली तो वह तहसील पहुंची। पहले पति से विवाद हुआ फिर चप्पल से पीटने लगी। इससे भीड़ लग गई। लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और पति को पीटती रही।
यह देख प्रेमिका वहां से भाग निकली। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पति ने बताया कि पत्नी तीन साल से अलग कानपुर में रह रही है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।