उन्नाव। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में बदलाव आया है। हाईस्कूल में छात्रों की संख्या में कमी आई है जबकि छात्राओं की संख्या में वृद्धि हुई है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राओं की नामांकन संख्या घटी है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वर्ष 2025 और 2026 के आंकड़ों पर गौर करें तो हाईस्कूल में पिछले साल 20,099 छात्र और 18,350 छात्राएं थीं। इस बार यह संख्या घटकर 19,899 छात्र और बढ़कर 19,180 छात्राएं हो गई है। हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 200 कम हुई है जबकि छात्राओं की संख्या 830 बढ़ी है।
इंटरमीडिएट की बात करें तो वर्ष 2025 में 17,144 छात्र और 16ख्739 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई थीं। वर्ष 2026 में यह संख्या घटकर 15,700 छात्र और 15,570 छात्राएं रह गई है। इस प्रकार इंटर में छात्रों की संख्या 144 और छात्राओं की संख्या 1169 कम हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि हाईस्कूल में छात्राओं की संख्या में वृद्धि और इंटरमीडिएट में छात्र-छात्राओं दोनों की संख्या में कमी चिंता का विषय है।