फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वैभव द्विवेदी ने यूजीसी नेट परीक्षा में हासिल की पहली रैंक

विज्ञापन
फोटो-1-वैभव द्विवेदी। स्वयं
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। गदोरवा निवासी वैभव द्विवेदी ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (यूजीसी नेट) परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है। चार फरवरी को घोषित परीक्षा परिणाम में मिली इस सफलता से वैभव को उच्च शिक्षण संस्थानों में पीएचडी का अवसर मिलेगा और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप की धनराशि भी मिलेगी।
विज्ञापन

वैभव ने प्रारंभिक शिक्षा कानपुर से पूरी की और प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय से स्नातक और राजनीति विज्ञान में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। पिता केके द्विवेदी जिला सहकारी संघ उन्नाव के निदेशक हैं जबकि मां अनीता द्विवेदी एमए के साथ आचार्य की डिग्रीधारक हैं। वैभव का सपना प्रोफेसर या सिविल सेवा में कार्य करना है। इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें