फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर जोगीकोट गांव के पास बुधवार की सुबह पांच बजे आगे चल रहे ट्रक चालक के ब्रेक लगाने से पीछे चल रही स्लीपर बस टकराकर डिवाइडर के बीच में चढ़ गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि सभी बच गए। बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से पुलिस ने दूसरे वाहन से यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला के गांव जरौलीकला निवासी बस चालक दिगंबर सिंह स्लीपर बस में 34 यात्रियों को लेकर दिल्ली से बलिया जा रहे थे। बुधवार की सुबह एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाने के जोगीकोट गांव के पास आगे चल रहे ट्रक में पीछे से स्लीपर बस टकराकर डिवाइडर के बीच में चढ़ गई। यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष मुन्नाकुमार ने बताया कि घटना में बस क्षतिग्रस्त हुई, यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें