फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खनन माफिया चोरी से खोद ले गए सरकारी जमीन की मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नदौहा ग्राम पंचायत में खनन माफिया ने मंगलवार की रात सरकारी जमीन और पास के किसान की निजी जमीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया। रात भर में ही माफिया ने करीब 140 घन मीटर मिट्टी खोद डाली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जमीन में बड़े गड्ढे देखकर राजस्व विभाग को सूचना दी। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

लेखपाल रामलखन सिंह ने बताया कि माफिया ने सुनियोजित तरीके से सरकारी और निजी दोनों जमीनों से मिट्टी का खनन किया है। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। अवैध खनन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें