फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: थाने के सामने महिला ने चालकों से खुद पर गाड़ी चढ़ाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
फोटो-40-थाने के सामने खड़ी महिला। स्रोत: वीडियो
विज्ञापन
अचलगंज। थाने के ठीक सामने मंगलवार की शाम महिला खड़े होकर आने-जाने वाले वाहन सवारों से खुद पर गाड़ी चढ़ाने की गुहार लगा रही थी। रोती हुई महिला की हरकत को देख वहां भीड़ लग गई। पुलिस पहुंची और उसे थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव निवासी शिवप्रकाश की पत्नी पिंकी ने बताया कि उसका पति मुंबई में है। कुछ समय पहले वह पति के साथ गई थी, एक सप्ताह पहले ही लौटी और ससुराल अपने जेवर लेने चली गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जेवर नहीं दिया। इस पर सोमवार को उसने थाने में शिकायतीपत्र दिया था।
थाने से आईं महिला दरोगा ने जांच की लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस पर उसने गाड़ी के आगे जान देने का मन बनाया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें