फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांड़ों के दौड़ाने पर गिरा दसवीं का छात्र, डीसीएम से कुचलकर मौत

विज्ञापन
फ़ोटो-41-दीपांशु (फाइल फोटो) - फोटो : राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के बदरका गांव में सोमवार की रात सड़क पर लड़ रहे सांड़ों ने दो भाइयों को दौड़ा लिया। इससे बड़ा भाई सड़क पर गिर गया उसे बेकाबू डीसीएम ने कुचल दिया जिससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन

बदरका गांव निवासी अनुराग दीक्षित अपने बेटे दीपांशु (17) और गोलू (14) के साथ सोमवार की शाम पिता के घर खाना खाने गए थे। रात करीब 10:30 बजे दोनों भाई पिता के साथ घर लौट रहे थे। बदरका चौकी के पास सड़क पार करते समय वहां लड़ रहे दो सांड़ों ने उन्हें दौड़ा लिया।
साड़ों से बचने के प्रयास में छोटा भाई गोलू पीछे की ओर भागा जबकि दीपांशु सड़क पर गिर गया। इसी बीच कानपुर की ओर से तेज गति से आ रही डीसीएम के चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन बेकाबू वाहन ने दीपांशु को कुचल दिया। इससे दीपांशु की मौके पर ही मौत हो गई। दीपांशु सुपासी स्थित निजी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। बेटे की मौत से परिजनों में गहरा सदमा है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें