फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बगहा मुस्तफाबाद गांव में युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। खेत से लौटे बड़े भाई ने देखा, तब पता चला। पुलिस ने जांच की, परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बगहा मुस्तफाबाद गांव निवासी नरेश (40) पुत्र देवी सिंह सोमवार दोपहर घर पर अकेला था। बड़ा भाई विजय खेत में काम करने गया था। देर शाम जब वह लौटा तो देखा भाई नरेश का शव मफलर के फंदे से पंखे के कुंडे में लटका हुआ था, पुलिस ने जांच की, भाई ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन सही नहीं था, इसलिए उसकी शादी भी नहीं हुई थी। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें