फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: आरोपी पिता-पुत्र पर बढ़ाई गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ पुलिस ने मारपीट की घटना में आरोपी पिता-पुत्र को सोमवार को गिरफ्तार किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सब्जी बेचने का काम करता है। 29 जनवरी को गांव के कमलेश पड़ोसी धर्मेंद्र के घर हरी मिर्च लेने गए थे, हरी मिर्च के साथ कुछ लाल मिर्च थैले में जाने से दोनों में विवाद हो गया था। नाराज कमलेश ने घर वालों के साथ जाकर धर्मेंद्र की पिटाई कर दी थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन बाद में सुलह की बात हुई थी।
दूसरे दिन गांव के एक स्कूल संचालक ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था, वहां दोनों में फिर विवाद हुआ तो कमलेश के बेटे सुभाष ने धर्मेंद्र के सिर पर ईंट से वार कर उसे घायल कर दिया था। बंथरा स्थित निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल के छोटे भाई महेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने कमलेश और उसके बेटे सुभाष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी, अब दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। एसएसआई नरेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी कमलेश और उसके बेटे सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें