फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
फोटो-14- अश्वनी उर्फ रानू (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। हरदासपुर गांव में बृहस्पतिवार को बीएससी के छात्र ने दूसरी मंजिल पर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चाचा ने पुलिस को बताया कि वह परीक्षा को लेकर परेशान रहता था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी अश्वनी उर्फ रानू (20) पुत्र नीरज श्रीवास्तव बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। चाचा नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि अश्वनी परीक्षा की तैयारी को लेकर परेशान रहता था। इतना ही नहीं सामान्य जाति का होने के बाद भी उसने ओबीसी का जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया था। उसमें भी दिक्कत आई थी।
उसने बृहस्पतिवार को घर की दूसरी मंजिल पर गेट के कुंडे में रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजनों की नजर पड़ी तो आनन-फानन उतारा और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अश्वनी तीन भाई-बहनों में बड़ा था। बेटे की मौत से पिता नीरज श्रीवास्तव, भाई अजीत, बहन रिया और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें