फोटो-18- सोशल मीडिया पर सामान्य जाति को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन करत
बांगरमऊ। सोशल मीडिया पर सामान्य जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की रील वायरल होने से अनुसूचित और सामान्य वर्ग के बीच तनाव बढ़ गया। सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नगर पालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम चीतेपुर निवासी कन्हैया दुबे ने बताया कि गांव का अनुसूचित जाति का युवक अतुल एक साल से जातिगत टिप्पणी से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा है। आरोप है कि वीडियो में उसने जगद्गुरु रामभद्राचार्य और मुख्यमंत्री को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। 12 जनवरी को वह अभय सिंह के साथ बल्लापुर चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतुल पहले से कुछ लोगों को कैमरे के साथ खड़ा किए हुए था।
आरोप है कि वहां से गुजरते ही उसने एससी–एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पूर्व में की गई टिप्पणी पर आपसी सहमति के आधार पर सुलह हो चुकी है, भविष्य में यदि कोई टिप्पणी करता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।