सफीपुर। पति से नाराज युवती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आसीवन थाना के कस्बा रसूलाबाद के मोहल्ला निरालानगर निवासी सूरज ने परिवार से विरोध पर एक साल पहले हसनगंज कस्बा निवासी सोनाली (20) के साथ प्रेम विवाह कर माखी थानाक्षेत्र गांव चकलवंशी में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। शुक्रवार की सुबह मजदूरी के लिए जाने से पहले पति सूरज ने खाना मांगा पर खाना तैयार नहीं था। इस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी सोनाली ने कमरे को अंदर से बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया।
शंका होने पर पति ने खिड़की से देखा तो सोनाली जमीन पर पड़ी थी। गंभीर अवस्था में पत्नी को सीएचसी लेकर आया। गंभीर हालत में डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।